Site icon Dainik Savera Times

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज की नई कीमतें

Gold and silver price today

Gold and silver price today

Gold and silver price today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में आई कमजोरी के बीच शुक्रवार, 6 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने और शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत स्पॉट डिमांड की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स करीब 0.40 प्रतिशत गिरकर 98.94 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो गया।

MCX पर सोना-चांदी के दाम में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को करीब 1577 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 1,61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को यह 1,59,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। चांदी 6,800 रुपये यानी लगभग 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,68,991 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- भारत के लिए अमेरिका से आई खुशखबरी, रूस से तेल खरीद पर 30 दिनों की छूट

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत रुख
वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। कॉमेक्स (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड करीब 62 डॉलर की बढ़त के साथ 5,140.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 2.489 डॉलर मजबूत होकर 84.670 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमतें 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता
वैश्विक बाजारों पर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का भी असर पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख जारी रखते हुए संकेत दिए हैं कि मौजूदा संघर्ष जल्द खत्म होने के आसार कम हैं। ट्रंप ने क्यूबा को लेकर भी बयान दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे हालात में निवेशक जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बुमराह के ‘बंप कैच’ पर झूम उठीं साक्षी, धोनी के कूल रिएक्शन ने लूट ली महफिल

 

देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,60,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,100 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,675 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

दक्षिण भारत के शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,106 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,61,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,61,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,904 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Exit mobile version