Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में रहे। खासकर चांदी में तेज गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में भी हल्की नरमी रही।
चांदी में भारी गिरावट
MCX पर 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में ₹2,48,364 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज कारोबार की शुरुआत में यह ₹2,42,501 पर खुली और कुछ ही समय में ₹6,000 से अधिक टूटकर ₹2,42,220 तक पहुंच गई। सुबह 9:10 बजे तक चांदी ₹2,43,876 पर कारोबार कर रही थी, यानी करीब ₹4,488 (1.81%) की गिरावट दर्ज की गई।
सोना भी दबाव में
वहीं, 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में ₹1,52,657 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह ₹1,52,051 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ₹938 गिरकर ₹1,51,719 तक फिसल गया। सुबह 9:45 बजे तक सोना ₹1,52,129 पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब ₹528 या 0.35% की गिरावट दर्शाता है।
बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव
बुधवार को बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला था। MCX पर जहां सोना और चांदी में तेजी दर्ज की गई थी, वहीं सर्राफा बाजार में कीमतें गिर गई थीं।
सर्राफा बाजार में:
99.9% शुद्धता वाला सोना ₹300 गिरकर ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया
चांदी ₹2,700 टूटकर ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
ये भी पढ़ें…
Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, जानें Sensex-Nifty के हाल, इन शेयरों में दिखी मजबूती
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में हलचल बनी हुई है। स्पॉट चांदी में 1.46% की बढ़त और सोने में 0.48% की तेजी दर्ज की गई है, जिससे घरेलू बाजार में भी अस्थिरता बनी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...