Dainik Savera Times

Gold-Silver Price:आज सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: देश के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 510 रुपये सस्ता होकर 1,42,220 रुपये पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी कमी देखने को मिली, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट

24 कैरेट के साथ-साथ अन्य श्रेणियों में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

22 कैरेट सोना: 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (410 रुपये की कमी)

18 कैरेट सोना: 1,06,665 रुपये प्रति 10 ग्राम (380 रुपये की कमी)

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार रहे-

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,43,730 ₹1,31,760
मुंबई ₹1,43,580 ₹1,31,610
कोलकाता ₹1,43,580 ₹1,31,610
बेंगलुरु ₹1,43,580 ₹1,31,610
चेन्नई ₹1,43,790 ₹1,31,810

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी, फिर भी घरेलू बाजार में गिरावट

दिलचस्प बात यह रही कि अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार (COMEX) में सोने की कीमतों में करीब 0.37% की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,066.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता रहा। इसके बावजूद भारतीय बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने के दाम क्यों हो रहे हैं कम?

विशेषज्ञों के अनुसार हाल के दिनों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। इसके अलावा कई बड़े निवेशक और संस्थागत फंड गोल्ड ETF से निवेश निकालकर शेयर बाजार और नकदी की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

ये भी पढ़ें…

चांदी ने दिखाई मजबूती

जहां सोना सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी करीब 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,20,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जिससे घरेलू बाजार में भी इसका असर देखने को मिला।

Exit mobile version