Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम, इस समय निवेश करना सही या गलत? पढ़ें आज के दाम

March 17, 2026

Gold-Silver Price: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम, इस समय निवेश करना सही या गलत? पढ़ें आज के दाम

Gold-Silver Price: वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध के बीच आमतौर पर सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ने का रुख दिखाती हैं। लेकिन बीते सोमवार को यह धारणा उलटती नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के दाम बड़ी गिरावट के साथ खुले।

सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2690-2900 रुपये तक की गिरावट आई। MCX पर सोना 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,566 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। चांदी की स्थिति और भी चिंताजनक रही। प्रति किलो 4232-5000 रुपये की गिरावट के साथ चांदी लगभग 2.11 प्रतिशत की कमी के साथ 2,53,000-2,55,000 रुपये के दायरे में कारोबार करती दिखी।

आज, 17 मार्च 2026 को देश के प्रमुख शेयर और कमोडिटी बाजारों में सोने और चांदी के भाव में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड फ्यूचर वायदा लगभग 1,100 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। गोल्ड वायदा दिन की शुरुआत 1,56,891 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से हुई। पिछली कारोबारी सत्र में सोना 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे के करीब, गोल्ड फ्यूचर 0.71% की तेजी के साथ 1,56,848 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 1,56,996 रुपये तक का उच्च स्तर भी छू चुका था।

Gold silver price today
Gold silver price today

चांदी की स्थिति

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का सिल्वर वायदा भी बढ़त में रहा। सिल्वर वायदा 1.66% की तेजी के साथ 2,60,793 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत 2,61,457 रुपये से हुई थी और यही इसके उच्चतम स्तर के रूप में दर्ज हुआ।

शहरों में चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली/मुंबई: 10 ग्राम – 2,699 रुपये, 100 ग्राम – 26,990 रुपये

चेन्नई: 10 ग्राम – 2,759 रुपये

कोलकाता: 10 ग्राम – 2,750 रुपये

शहरवार सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

24 कैरेट – 1,57,560 रुपये

22 कैरेट – 1,44,440 रुपये

18 कैरेट – 1,18,210 रुपये

मुंबई:

24 कैरेट – 1,57,410 रुपये

22 कैरेट – 1,44,290 रुपये

18 कैरेट – 1,18,060 रुपये

चेन्नई:

24 कैरेट – 1,60,470 रुपये

22 कैरेट – 1,47,090 रुपये

18 कैरेट – 1,23,990 रुपये

कोलकाता:

24 कैरेट – 1,57,410 रुपये

22 कैरेट – 1,44,290 रुपये

18 कैरेट – 1,18,060 रुपये

अहमदाबाद:

24 कैरेट – 1,57,460 रुपये

22 कैरेट – 1,44,340 रुपये

18 कैरेट – 1,18,110 रुपये

लखनऊ:

24 कैरेट – 1,57,560 रुपये

22 कैरेट – 1,44,440 रुपये

18 कैरेट – 1,18,210 रुपये

पटना:

24 कैरेट – 1,57,460 रुपये

22 कैरेट – 1,44,340 रुपये

18 कैरेट – 1,18,110 रुपये

हैदराबाद:

24 कैरेट – 1,58,620 रुपये

22 कैरेट – 1,45,400 रुपये

18 कैरेट – 1,18,970 रुपये

जंग के माहौल में सस्ता हुआ सोना

आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव के समय निवेशक सोना और चांदी को ‘सुरक्षित निवेश’ के तौर पर चुनते हैं। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद सोने और चांदी की कीमतें गिरकर निवेशकों को चौंका गईं।

Lemonn Markets Desk के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि इस गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक और कच्चे तेल की कीमतों का अहम रोल है। गौरव के अनुसार, “कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। तेल की कीमतें 100.15 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से महंगाई की आशंकाएं बढ़ गई हैं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं।”

क्यों अचानक गिरी सोने की कीमत?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने का डर बढ़ जाता है। महंगाई को काबू में रखने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को ऊंचा रखता है। इससे बाजार में पैसे का प्रवाह कम होता है, निवेश और खरीदारी घटती है, और सोने की मांग कमजोर पड़ती है।

इसके अलावा, जब क्रूड ऑयल की कीमत तेजी से बढ़ती है, निवेशक अपने नुकसान को पूरा करने या ‘मार्जिन कॉल’ को भरने के लिए सोना बेचकर नकदी जुटाते हैं, जिससे कीमतें गिरती हैं।

ये भी पढ़ें:

निवेशकों के लिए क्या सुझाव हैं?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को ऐसे उतार-चढ़ाव में घबराकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। कमोडिटीज़ में अल्पकालिक गिरावट सामान्य है। लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह सोने और चांदी खरीदने का सही समय हो सकता है।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशकों को एक ही बार में पूरी राशि निवेश नहीं करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि 1 लाख रुपये निवेश करना है तो पहले 25,000 रुपये निवेश करें और कीमतें गिरने पर धीरे-धीरे और राशि जोड़ें। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतें, महंगाई के रुझान और US फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि ये सीधे सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। विश्लेषकों की उम्मीद है कि इस साल दिवाली तक सोने की कीमतें फिर से रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें