Site icon Dainik Savera Times

चांदी की कीमत 1.88 लाख के पार, सोने की भी बढ़ी चमक

Gold and silver price

Gold and silver price

Gold price today : सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। इससे सोने का दाम 1.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.88 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 808 रुपए बढ़कर 1,28,596 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,27,788 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत
इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,794 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,054 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 95,841 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 96,447 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 2,793 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,88,281 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,85,488 रुपए प्रति किलो था।

सोने और चांदी में तेजी
हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,30,680 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.43 प्रतिशत बढ़कर 1,93,317 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,246.75 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.59 डॉलर प्रति औंस पर था।

Exit mobile version