Dainik Savera Times

Gold Price Update: कितना और महंगा होगा सोना? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Gold & Silver Price

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में हालिया तेजी ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अक्टूबर वायदा की कीमत पिछले शुक्रवार को 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और इज़ाफा हो सकता है, हालांकि कुछ समय के लिए मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पिछले हफ्ते में 4,000 रुपये की जबरदस्त तेजी

पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में करीब 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम या लगभग 3.81% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 900 रुपये बढ़कर 1,06,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, जो अब तक का लगभग उच्चतम स्तर है।

Gold Price Update
Gold Price Update

कौन-से फैक्टर करेंगे कीमतों को प्रभावित?

विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतक इस समय सोने की चाल को तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खासतौर पर अमेरिका, चीन, जर्मनी और भारत की महंगाई दर, अमेरिकी उपभोक्ता भावना सूचकांक और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की नीति बैठक जैसे कारक प्रमुख रहेंगे।

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर के मुताबिक,

“तकनीकी चार्ट अभी भी मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं। निकट भविष्य में थोड़ी बहुत मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।”

कितना और महंगा हो सकता है सोना?

प्रणव मेर का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोना MCX पर 1,10,000 से लेकर 1,12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, बशर्ते वैश्विक संकेतक अनुकूल बने रहें। यह अनुमान उन निवेशकों के लिए खास हो सकता है जो लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड में पैसा लगाने का विचार कर रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

शॉर्ट टर्म निवेशक मुनाफावसूली का मौका तलाश सकते हैं।

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अभी भी सोना एक मजबूत हेज बना हुआ है, खासकर अगर वैश्विक महंगाई बनी रहती है।

Exit mobile version