Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अचानक गिरे सोने-चांदी के रेट, क्यों तेजी से गिरे दाम? पढ़ें…

November 18, 2025

अचानक गिरे सोने-चांदी के रेट, क्यों तेजी से गिरे दाम? पढ़ें…

Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर नए सप्ताह की शुरुआत में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 4000 रुपए से ज्यादा गिर गई है वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1800 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,924 रुपए दर्ज की गई है, जो कि इससे पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते 24 घंटों में सोने के दाम में 1,870 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

22 कैरेट सोने के दाम भी गिरे
इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 1,12,598 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,14,311 रुपए दर्ज किया गया था । 18 कैरेट सोने का भाव भी 92,193 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इससे पहले 93,596 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

चांदी हुई सस्ती
एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,54,933 रुपए पर आ गया है, जो कि इससे पहले 1,59,367 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। चांदी की कीमत में 4,434 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.23 प्रतिशत घटकर 1,23,275 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.22 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,55,678 रुपए पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.23 प्रतिशत घटकर 4,084.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 50.71 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें