Dainik Savera Times

Gold Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकार्ड, सोने में भी दिखी तेजी, जानें कहां पहुंचा रेट?

Gold Silver Price Today 

नई दिल्ली: देश के घरेलू बाजार में आज की सुबह सोने और चांदी के निवेशकों के लिए बेहद अहम साबित हुई। बता दें कि आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाई हासिल की, वहीं सोना भी मजबूत उछाल के साथ बढ़त में रहा। इस तेज रफ्तार की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का हाल ही में लिया गया बड़ा कदम है।

अमेरिकी फेड की दर कटौती से बढ़ी मांग

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की, जिससे निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा। ब्याज दरों में कमी के बाद सोना और चांदी को एक बार फिर से ‘सेफ-हेवन’ का दर्जा मिला। इसके परिणामस्वरूप वैश्विक और घरेलू बाजारों में दोनों धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला।

Gold Silver Price Today 
Gold Silver Price Today

MCX पर सोना-चांदी की जोरदार बढ़त

MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 0.40% की बढ़त के साथ ₹1,30,320 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में 1.81% की छलांग दर्ज हुई और यह ₹1,92,148 प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई। दिन के कारोबार में चांदी ने ₹1,93,452 प्रति किलोग्राम का नया ऑल-टाइम हाई भी छुआ, जो निवेशकों के लिए मुनाफे का बड़ा संकेत है।

ये भी पढ़ें:अमेरिकी दर कटौती के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें Sensex-Nifty के हाल

ग्लोबल मार्केट में भी रफ्तार तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1% से अधिक बढ़कर $4,271.30 प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। सालभर में अमेरिकी फेड ने कुल 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे बेंचमार्क दर 3.50-3.75% के स्तर पर आ गई है, जो 2022 के बाद सबसे कम दर है।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

आज के सोने के भाव प्रमुख शहरों में इस प्रकार हैं (24 कैरेट गोल्ड, ₹ प्रति 10 ग्राम):

शहर भाव
दिल्ली 1,30,350
मुंबई 1,30,200
चेन्नई 1,31,460
कोलकाता 1,30,200
अहमदाबाद 1,30,250
वडोदरा 1,30,250
बेंगलुरु 1,30,200
हैदराबाद 1,30,200
केरल 1,30,200
पुणे 1,30,200

निवेशकों की नजरें भविष्य पर

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और महंगाई बनी रहती है, तो सोना-चांदी में तेजी और मजबूत हो सकती है। ब्याज दरों में कटौती ने निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर पैदा कर दिया है और आने वाले दिनों में यह रुझान और भी ऊँचा जा सकता है।

Exit mobile version