Site icon Dainik Savera Times

Gold & Silver Price: सोने की कीमतों में गिरावट तो चांदी में 4,887 रुपए की बढ़त, जानें इस सप्ताह कीमतों में कितनी आई गिरावट

Gold and silver price today

Gold and silver price today

Gold & Silver Price: सोने और चांदी में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। सोने का दाम 931 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हुआ है और चांदी की कीमतों में करीब 4,887 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,32,710 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 931 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है।

22 कैरेट सोने का दाम
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,21,562 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 99,533 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

ये भी पढ़ें- कन्या राशि वालों की समस्याएं होंगी हल तो सिंह राशि वालों को चोट-चपेट की आशंका

चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार
चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 4,887 रुपए बढ़कर 2,00,067 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 1,95,180 रुपए प्रति किलो थी। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 4,387 डॉलर प्रति औंस और 67.489 डॉलर प्रति औंस थी। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत में 695 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 1,053 रुपए प्रति किलो की कमी देखने को मिली है।

सीमित दायरे में किया कारोबार
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। इसकी एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती थी। बाजार का फोकस आने वाले समय में अमेरिका में घरों की बिक्री के आंकड़े और अन्य आर्थिक आंकड़ों पर होगा। आने वाले समय में सोना 1,31,500 रुपए से लेकर 1,34,000 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Watch Video- किश्तवाड़ में सख्त सुरक्षा इंतजाम, Chhatroo क्षेत्र में दूसरे दिन भी Search जारी

डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्यू अहम
मौजूदा समय में घरेलू सोने और चांदी की कीमतों में डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्यू अहम भूमिका निभा रही है। इस कारण आने वाले समय में रुपए की चाल सोने और चांदी की कीमतों में अहम भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version