Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold & Silver Price: सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से क्यों गिरे? कारण जान हैरान रह जाएंगे आप!

November 2, 2025

Gold & Silver Price: सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से क्यों गिरे? कारण जान हैरान रह जाएंगे आप!

Gold & Silver Price: दिवाली के आसपास सोने और चांदी के दामों में जो बम्पर रैली देखने को मिली थी, वह अब तेजी से गिरावट की ओर बढ़ रही है। सोना, जो कभी 1.32 लाख प्रति दस ग्राम तक पहुंच चुका था, अब 1 लाख 20 हजार के आसपास मंडरा रहा है। इसी तरह, चांदी के दाम भी 40,000 रुपये तक घट गए हैं। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं: आखिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई है? क्या यह सही समय है सोना खरीदने का, या दाम और गिर सकते हैं?

एक मशहूर सराफा व्यापारी के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर रहे हैं।

बड़े सिंडिकेट की मुनाफा वसूली

सोने और चांदी के दामों में आई अचानक गिरावट का सबसे बड़ा कारण है बड़े व्यापारियों और सिंडिकेट्स द्वारा बाजार में शॉर्टेज पैदा करना। व्यापारी वर्ग ने बड़े पैमाने पर सोने और चांदी का स्टॉक किया था, जिससे बाजार में आर्टिफिशियल कमी (शॉर्टेज) पैदा हुई थी। इस कमी ने कीमतों को आसमान तक पहुंचा दिया था। अब जैसे ही इन व्यापारियों ने अपना स्टॉक बाजार में रिलीज़ करना शुरू किया है, दाम गिरने लगे हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने तेजी में सोना खरीदा था, वे भी अब दाम गिरने पर उसे बेचने में लगे हैं, ताकि अधिक नुकसान से बच सकें। इस कारण से बाजार में सोना और चांदी की आपूर्ति बढ़ गई है और कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, सोने का दाम 1 लाख रुपये से नीचे जाने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें- मकर और कुंभ राशि वालों के लिए खास है आज का दिन! जानें अन्य राशियों का हाल

डॉलर और सेंट में उतार-चढ़ाव

सोने और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और सेंट की कीमतों से प्रभावित होते हैं। पिछले कुछ दिनों में डॉलर की कीमत में वृद्धि हुई थी, जिसके कारण सोने और चांदी के दाम में तेज़ उछाल देखा गया था। हालांकि, अब डॉलर की कीमत स्थिर हुई है, और इसी कारण सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं। जब डॉलर की कीमत बढ़ती है, तो सोने का दाम बढ़ता है, और जब डॉलर कमजोर होता है, तो दाम गिरने लगते हैं। इस तरह का उतार-चढ़ाव बाजार में काफी सामान्य है और आने वाले दिनों में यह और स्थिर हो सकता है।

सिज़नल डिमांड का कम होना

दिवाली और शादी-ब्याह के मौसम में सोने और चांदी की भारी खरीदारी होती है। अधिकांश भारतीय परिवार दिवाली के मौके पर शुभ मुहूर्त में सोना और चांदी खरीदते हैं। इस बार भी यही हुआ था, जिससे कीमतों में एक अप्रत्याशित तेजी देखी गई। अब दिवाली के बाद शादी-ब्याह की खरीदारी भी खत्म हो चुकी है, और इस वजह से बाजार में सोने और चांदी की मांग में कमी आई है। यह कमी भी दामों में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। हालांकि, यह गिरावट स्थायी नहीं हो सकती, क्योंकि भारतीय बाजार में सोने और चांदी की मांग भविष्य में बढ़ सकती है, खासकर त्योहारी सीजन में।

Video: 1984 का सिख नरसंहार: न्याय अभी तक अधूरा

क्या सोना खरीदने का सही समय है?

व्यापारी ने बताया कि सामान्य निवेशकों के लिए सोना और चांदी में निवेश करना हमेशा फायदेमंद होता है। सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इनमें दीर्घकालिक रूप से निवेश करना हमेशा लाभकारी साबित होता है। चांदी के दामों में एक दिन में 3-4 प्रतिशत का रिटर्न मिलना सामान्य है, जो अन्य निवेश माध्यमों के मुकाबले कहीं अधिक है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, क्योंकि दाम फिलहाल स्थिर हैं और भविष्य में बढ़ने की संभावना हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें