Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोना 25,000 तो चांदी 85,000 रुपए हुई सस्ती, भारी गिरावट के बीच जानें ताजा कीमतें

January 31, 2026

सोना 25,000 तो चांदी 85,000 रुपए हुई सस्ती, भारी गिरावट के बीच जानें ताजा कीमतें

Gold silver price today: बीते दिनों लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी में आई भारी टूट ने बाजार को चौंका दिया, जबकि सोने में अचानक आई कमजोरी से निवेशकों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, ऊंची कीमतों से परेशान ज्वेलर्स और छोटे खरीदारों के लिए यह गिरावट कुछ राहत लेकर आई है।

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट
एमसीएक्स पर चांदी के मार्च वायदा भाव में 24 घंटे के भीतर जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी, वहीं शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे यह फिसलकर 3.35 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 85,000 रुपये सस्ती हो गई।

ये भी पढ़ें- किश्तवाड़ में फिर गूंजी गोलियों की आवाज: डोलगाम में सुरक्षाबलों ने 2–3 आतंकियों को घेरा, इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

 

सोना भी फिसला, निवेशकों को झटका
सोने की कीमतों ने भी शुक्रवार को निराश किया। 10 ग्राम सोना जहां पहले 1,93,096 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था, वहीं अचानक इसमें 25,500 रुपये की गिरावट आई और भाव टूटकर 1,67,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इस तेज गिरावट ने उन निवेशकों को हिला दिया, जिन्होंने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की थी।

सर्राफा बाजार में भी दबाव
कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में मजबूती के बीच मुनाफावसूली का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखा। दिल्ली के बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये या करीब 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एक दिन पहले ही यह 1,83,000 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में बिहार का ये शख्स बना ‘वायरल स्टार’, एक दिन में कमा रहा हजारों रुपए; करता हैं ये काम, VIDEO वायरल

 

इसी तरह चांदी भी 20,000 रुपये या लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 5 प्रतिशत से अधिक टूटकर करीब 5,088 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि दिन के दौरान इसमें लगभग 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई। चांदी की हालत और खराब रही, जो 12 प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर करीब 101 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें