Dainik Savera Times

Gold-Silver Price: सोना-चांदी आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में क्या है रेट

Gold Silver Price Trend

Gold-Silver Price: शादी-विवाह का सीजन हो या फिर त्योहारों की खरीदारी, भारतीय बाजार में सोना और चांदी की मांग लगातार बनी रहती है। ऐसे में अगर आप आज गोल्ड या सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा कीमतों की जानकारी जरूर ले लें। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

24 कैरेट सोने का वायदा भाव 18 रुपये की नरमी के साथ 1,55,722 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी के वायदा भाव में 116 रुपये की गिरावट आई और यह 2,64,680 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Gold silver price today
Gold silver price today

दिल्ली से मुंबई तक क्या है सोने का भाव?

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,230 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चेन्नई में सोना अन्य शहरों की तुलना में महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,57,970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं।

चांदी के दाम भी ऊंचे स्तर पर

चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद बाजार में इसके भाव मजबूत बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों में एक किलो चांदी का भाव 2.80 लाख रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत 2.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

क्यों महंगा हो रहा है सोना और चांदी?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। निवेशक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

वहीं चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग भी इसके दामों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर एनर्जी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बढ़ती खपत के चलते चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है।

इसके अलावा आयात शुल्क और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के बदलाव का असर भी घरेलू सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते सोना-चांदी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

खरीदारी से पहले क्या रखें ध्यान?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोना खरीदते समय हॉलमार्क और शुद्धता की जांच जरूर करें। साथ ही अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के रेट में मामूली अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार भाव की पुष्टि करना जरूरी है।

Exit mobile version