Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम बढ़े या घटे? जानें आपके शहर में आज कितना है 10 ग्राम का रेट

May 26, 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम बढ़े या घटे? जानें आपके शहर में आज कितना है 10 ग्राम का रेट

Gold-Silver PriceToday: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जब दोनों कीमती धातुओं में मजबूत तेजी दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार को बाजार खुलते ही मुनाफावसूली हावी दिखी। MCX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

सोने में 850 रुपये से ज्यादा की गिरावट

मंगलवार सुबह MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना करीब 0.54 प्रतिशत टूटकर 1,58,229 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। गोल्ड ने 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ओपनिंग की, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,59,081 रुपये पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार में सोना 1,58,220 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। यानी पिछले बंद भाव की तुलना में कीमतों में करीब 861 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।

चांदी में भारी बिकवाली, 4300 रुपये तक टूटी कीमत

सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा दबाव देखने को मिला। MCX पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 1.53 प्रतिशत टूटकर 2,72,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार की शुरुआत 2,74,727 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई थी, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,76,716 रुपये था।

इंट्राडे कारोबार के दौरान चांदी 2,72,391 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक लुढ़क गई। इस तरह पिछले बंद भाव से तुलना करें तो चांदी में करीब 4,325 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में तेजी के बाद निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में हलचल भी सोने-चांदी की चाल को प्रभावित कर रही है।

ये भी पढ़ें…

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल सोना और चांदी दोनों में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को बड़े निवेश से पहले अंतरराष्ट्रीय संकेतों और MCX के ट्रेंड पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें