Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर से जुड़े कॉलेजों में पहुंची ईडी टीम, छापामारी जारी

May 21, 2025

सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर से जुड़े कॉलेजों में पहुंची ईडी टीम, छापामारी जारी

बेंगलूर: प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के स्वामित्व वाले सिद्धार्थ इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी और सिद्धार्थ मैडीकल कॉलेज पर छापेमारी करने पहुंची है। यह छापेमारी सुबह 9 बजे से चल रही है। इस छापेमारी के लिए जांच एजैंसी की तरफ से 5 टीमों का गठन किया गया है। टीम छापेमारी के दौरान कॉलेज से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कॉलेज परिसर में अभी सिर्फ छात्रों को ही अंदर जाने की इजाजत है और अन्य किसी भी व्यक्ति के कॉलेज परिसर में आने पर पाबंदी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि ईडी जांच के दौरान अभिनेत्री रान्या राव और जी परमेश्वर से जुड़े मेडिकल कॉलेज के बीच पैसे के लेन-देन का पता चली। इसी को देखते हुए रेड डाली गई है। फिलहाल ईडी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti Holiday: आज बैंक खुला या नहीं… इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक; यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें