Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी पाने का सुनहरा मौका… SSC CHSL पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस तारीख से पहले करें आवेदन

June 24, 2025

नौकरी पाने का सुनहरा मौका… SSC CHSL पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस तारीख से पहले करें आवेदन

SSC CHSL Notification 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 23 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 जून 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
– ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
– आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 23 से 24 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
– टियर-I परीक्षा (CBT): 8 से 18 सितंबर 2025
– टियर-II परीक्षा (CBT): फरवरी-मार्च 2026

रिक्तियों का विवरण

इस वर्ष SSC CHSL 2025 के तहत लगभग 3,131 रिक्तियों (टेंटेटिव) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि रिक्तियों की अंतिम संख्या बाद में निर्धारित की जाएगी और पदवार और श्रेणीवार जानकारी समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अर्थात, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD/EWS) को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

-डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)/DEO ग्रेड ‘A’ पद के लिए उम्मीदवार को गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं पास होना अनिवार्य है।

-अन्य पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना पर्याप्त है।

-वे उम्मीदवार जो अभी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे 1 जनवरी 2026 तक पात्रता पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।

महिला, SC, ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

सहायता के लिए हेल्पलाइन

अगर उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होती है तो वे SSC की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003093063 पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें? (SSC CHSL Apply Online)

– आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होगा।
– उम्मीदवार ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
– आवेदन के समय हालिया फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें