Site icon Dainik Savera Times

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका… उत्तराखंड में निकली इतने पदों पर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

UKSSSC Recruitment 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत आयोग कुल 24 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो वे 6 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

UKSSSC भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

UKSSSC भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300 का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking आदि) से जमा करना होगा।

UKSSSC भर्ती 2025: ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध विज्ञापन संख्या 72/UKSSSC/2025 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉग इन करें।
4. आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म को जमा करें और भविष्य के लिए इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

Exit mobile version