Site icon Dainik Savera Times

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, PNB में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती

नेशनल डेस्क: सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 750 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्तियां JMGS-I ग्रेड में की जा रही हैं यानी चयनित उम्मीदवारों की सीधी नियुक्ति जूनियर मैनेजमेंट स्तर पर होगी। इससे शुरुआती सैलरी अच्छी मिलेगी और आगे प्रमोशन और करियर ग्रोथ के ज़्यादा अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: School Holiday: आज से अगले 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की लगी मौज

योग्यता

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवार के पास कम से कम 1 वर्ष का बैंकिंग अनुभव भी होना चाहिए। PNB ऐसे उम्मीदवारों को मौका दे रहा है, जो बैंकिंग सिस्टम को पहले से समझते हों और काम तुरंत संभाल सकें।

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC, EWS से 1180 रुपये फीस ली जाएगी। वहीं SC, ST, PwBD को सिर्फ 59 रुपये देने होंगे। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

चयन प्रक्रिया?

चयन कुल तीन चरणों लिखित परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और इंटरव्यू में किया जाएगा। तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

PNB स्थानीय बैंक अधिकारी के पद के लिए बेसिक पे ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह होगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मेडिकल सुविधा और अन्य बैंक भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

बैंक की वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं
Recruitment सेक्शन में Apply Online पर क्लिक करें
लिंक से IBPS वेबसाइट पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करें
नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी जानकारी भरें
फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक और अनुभव दस्तावेज़ अपलोड करें
फीस जमा करके आवेदन फाइनल सबमिट करें

अंतिम तिथि

23 नवंबर 2025 को आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय पर फॉर्म भर लें।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price : इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट; जानें ताज़ा रेट

Exit mobile version