Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

KGMU Vacancy 2025: नौकरी पाने का सुनहरा मौका… नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

April 27, 2025

KGMU Vacancy 2025: नौकरी पाने का सुनहरा मौका… नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

KGMU Nursing Officer Recruitment 2025: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने 2025 के लिए नर्सिंग ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 733 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर बन गया है। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 31 मई 2025 है. इस वैकेंसी के जरिए कुल 626 पद भरे जाएंगे. आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को kgmu.org/job.php वेबसाइट पर जाना होगा।

पदों का विवरण:

कुल पद: 733
पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer)

शैक्षिक योग्यता: नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग या GNM (General Nursing and Midwifery) का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, संबंधित राज्य नर्सिंग काउंसिल से पंजीकरण अनिवार्य है।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।)

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को नर्सिंग से जुड़े विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹1000
अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग: ₹600

कैसे होगा सलेक्शन

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, लेकिन किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। बता दें कि लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। मांगी गई योग्यता से संबंधित 60 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें जीके, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग के लिए 10-10 अंक के सेक्शन होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जायेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश: KGMU ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।

क्यों करें आवेदन?
KGMU जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नर्सिंग ऑफिसर बनना न केवल एक सुरक्षित करियर विकल्प है बल्कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के लिए योगदान देने का भी एक बेहतरीन अवसर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें