Site icon Dainik Savera Times

चार जून को जनता के अच्छे दिन आएंगे, मोदी जी जाएंगे: Gopal Rai

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे तब देश की जनता के अच्छे दिन आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। गोपाल राय ने गुरुवार को नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मालवीय नगर विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत संकल्प सभा में कहा कि चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। उस दिन देश की जनता के अच्छे दिन आएंगे और श्री मोदी जाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद दिल्ली में अपनी हार सुनिश्चित कर दी है। दिल्लीवालों ने श्री केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है। उनके जेल जाने के बाद दिल्ली की जनता खुद चुनाव लड़ रही है और भाजपा को जेल का जवाब वोट से देगी। उन्होंने कहा कि देश में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं। पूरे देश से खबर आ रही है कि इस बार पूरा देश कह रहा है कि अच्छे दिन आने वाले हैं और श्री मोदी इस लोकसभा चुनाव से जाने वाले हैं।

देश का नौजवान सड़कों पर अपनी डिग्रियां लिए घूम रहा है और पूछ रहा है दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ। देश में महंगाई क्यों बढ़ रही है, मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों हुआ, देश के अन्नदाता किसान के लिए कीले क्यों बिछाई गई। एक तरफ भाजपा के नेता अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ देश की जनता अबकी बार भाजपा की हार का नारा लगा रही है।

Exit mobile version