Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! कटरा से हरिद्वार के लिए चलाई गई 2 स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें पूरा schedule

September 1, 2024

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! कटरा से हरिद्वार के लिए चलाई गई 2 स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें पूरा schedule

अंबाला : हरियाणा और पंजाब में यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दे कि आज से श्री माता वैष्णोदेवी और हरिद्वार के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। स्पेशल ट्रेन नंबर 04676/04675 चलाई जा रही है। बता दे कि ये ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी के जम्मू होते हुए पंजाब, हरियाणा से निकल कर हरिद्वार पहुंचेगी।

आपको बता दे कि ट्रेन नंबर 04676 आज और कल यानि 1 और 2 सितंबर को सुबह 06:10 बजे माता वैष्णोदेवी के भवन कटरा से रवाना होकर जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह साढ़े 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस ट्रैन यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। ये सफर कुल करीब साढ़े 12 घंटे का रहेगा। बता दे कि इस ट्रेन में 1 एसी कोच, 8 जनरल, 2 एसएलआर और 6 बोगियां श्रीटियर एसी होगी।

पंजाब- हरियाणा के यात्रियों को फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन 1 सितंबर यानी आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना हो गयी है जो रात करीब 9 बजे वापस लौटेगी। यह ट्रेन हरिद्वार से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के साथ साथ पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा।

 

ये भी पढ़ें- मानव सुथार पर वॉशिंगटन सुंदर को पूरा भरोसा, बोले- टेस्ट क्रिकेट में बनेंगे मैच विनर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें