Site icon Dainik Savera Times

उद्यमियों के लिए खुशखबरी, बहादुरगढ को मिलेगा जल्द नया इंडस्ट्रियल सेक्टर

बहादुरगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने वाले उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। बहादुरगढ को जल्द नया इंडस्ट्रियल सेक्टर मिलेगा। सेक्टर 18, 18ए और 19 मे औद्योगिक प्लाट काटे जाएंगे। इसके लिए ले आउट प्लान भी मंजूर हो गया है। जानकारी के अनुसार ई ऑक्शन के जरिए प्लाट बेचे जाएंगे। 450 मीटर से साढ़े 3 एकड़ तक के 150 प्लाटों की ई ऑक्शन की जाएगी। एचएसआईआईडीसी के जीएम विजय गोदारा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, नए औद्योगिक सेक्टर में नई-नई फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। इससे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Exit mobile version