Site icon Dainik Savera Times

Good News ! NASA जल्द से जल्द फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों Sunita Williams और Barry Wilmore को लाएगा वापस

Sunita Williams : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेन्सी नासा ने बुधवार को कहा कि वह एजेंसी के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जितनी जल्दी व्यावहारिक होगा’’ सुरक्षित रूप से घर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम कर रहा है।

नासा ने ‘एक्स’ पर कहा, नासा और स्पेसएक्स एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही अभियानों के बीच हैंडओवर पूरा करने के लिए क्रू-10 के लॉन्च की भी तैयारी कर रहे हैं।

नासा और स्पेसएक्स क्रू-10 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में लॉन्च करने के लिए मार्च 2025 के अंत से पहले लक्ष्य बना रहे हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनी विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोबरुनोव के साथ एजेंसी का स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन कक्षीय प्रयोगशाला में क्रू-10 के आगमन के बाद पृथ्वी पर लौट आएगा। विलियम्स और विल्मोर पिछले साल जून से बोइंग के स्टारलाइनर की तकनीकी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं जो उन्हें आईएसएस तक ले गया था। नासा की पिछली योजना इन्हें फरवरी में वापस लाने की थी। लेकिन क्रू-10 के नए प्रक्षेपण कार्यक्रम का मतलब है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री कम से कम एक महीने और अंतरिक्ष में रहेंगे।

Exit mobile version