Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google ने लॉन्च किया Pixel 10 Pro Fold, मिलेगा 10 साल तक टिकाऊ Foldable Display

August 21, 2025

Google ने लॉन्च किया Pixel 10 Pro Fold, मिलेगा 10 साल तक टिकाऊ Foldable Display

Google Pixel 10 Pro Fold : गूगल ने अपना तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया अल्ट्रा थिन ग्लास 10 साल तक खराब नहीं होगा। यह नया डिवाइस सीधे तौर पर सैमसंग के हालिया Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को टक्कर देगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 Pro Fold का अपग्रेडेड वर्जन है।

गूगल का यह फोल्डेबल फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB रैम और 256GB में आता है। इसे केवल एक ही कलर ऑप्शन मूनस्टोन में लॉन्च किया गया है। गूगल के इस फोल्डेबल फोन को 1,72,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन को अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। हालाँकि, फोन की बिक्री अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू होगी।

कीमत और ऑफर

Google Pixel 10 Pro Fold को 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन केवल Moonstone कलर में मिलेगा।

लॉन्च प्राइस: ₹1,72,999
ऑफर: ₹10,000 इंस्टैंट कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर्स
प्री-ऑर्डर: शुरू हो चुके हैं
बिक्री: अक्टूबर से

मुख्य फीचर्स (Pixel 10 Pro Fold)

डिस्प्ले: 8 इंच फोल्डेबल OLED, 6.4 इंच सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, 3000 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर: Google Tensor G5
स्टोरेज: 16GB RAM + 256GB
बैटरी: 5,015mAh, 30W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग

कैमरा:

बैक: 48MP मेन + 10.5MP अल्ट्रा वाइड + 10.8MP टेलीफोटो
फ्रंट: 10MP
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16

गूगल का यह फोल्डेबल फोन Tensor G5 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। 5,015mAh की बैटरी के साथ यह फोन 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर सपोर्ट करता है। फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 10MP का कैमरा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें