Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ramjas College में चुनाव प्रचार के दौरान लाठी-डंडे लेकर घुसे गुंडे, ABVP ने की कार्रवाई की माँग

September 20, 2023

Ramjas College में चुनाव प्रचार के दौरान लाठी-डंडे लेकर घुसे गुंडे, ABVP ने की कार्रवाई की माँग

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान, रामजस कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक सनसनीखेज वीडियो फुटेज सामने आया है। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि रामजस कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान एनएसयूआई प्रत्याशी के साथ कुछ एनएसयूआई के गुंडे लाठी डंडे व हथियार लेकर कैंपस में घुस रहे हैं।

एनएसयूआई की अराजकता से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र डर गए हैं। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग की है। एबीवीपी ने स्पष्ट कहा है कि एनएसयूआई पूरे डीयू के माहौल को खराब करना चाहती है। दिल्ली पुलिस व डीयू प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें