Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने नीतियों में बदलाव करके कोयले में किया भ्रष्टाचार : कांग्रेस

February 25, 2024

सरकार ने नीतियों में बदलाव करके कोयले में किया भ्रष्टाचार : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने कोयला खदान आवंटन नीति में बदलाव करके दलाली का रास्ता साफ किया है और चहेतों के लिए कोयला खदान आवंटन का काम आसान कर बड़ा भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की नीति को रद्द करके नई कोयला खदान आवंटन की नीति बनाई है। यह ऐसी नीति इस तरह से तैयार की गई थी ईसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गिने-चुने दोस्त ही खदान ले सकते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें