Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊर्जा संकट के बीच सरकार की लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

March 27, 2026

ऊर्जा संकट के बीच सरकार की लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

नेशनल डेस्क: ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये थी, जो अब घटकर 3 रुपये रह गई है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पहले 10 रुपये थी, जो अब शून्य हो गई है।

यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों से जूझ रही तेल विपणन कंपनियों, HPCL, BPCL और IOC को राहत देने के लिए लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सरकार ने इस संकट के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हुई हैं, जिससे देश में ईंधन विपणन कंपनियां दबाव में थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें