Site icon Dainik Savera Times

सरकारी कर्मचारी दफ्तर में बना रहे थे रील…Video वायरल होने पर अधिकारियों ने उठाया ये बड़ा कदम

तिरुवनंतपुरम : केरल के पथानामथिट्टा जिले में तिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने आठ सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों ने दफ्तर में रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो (रील) में कर्मचारियों को दफ्तर में सिंगिंग और डांस करते हुए दिखाया गया है।

कर्मचारियों ने पहले रील की स्क्रिप्ट तैयार की थी। इसके बाद दफ्तर में सिंगिंग और डांस किया। जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा हैं।

जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब दफ्तर में काम नहीं हो रहा था। इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।

Exit mobile version