Site icon Dainik Savera Times

सरकार ने किया अनुसूचित जाति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम: अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार दलितों, शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ठाकुर रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में रहे। अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः प्रमुख उत्सवों में एक मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबोले जी एवं आम जनता के साथ सूर्य के उत्तरायण आगमन का पर्व मनाया।

Exit mobile version