Site icon Dainik Savera Times

अब चंडीगढ़ में छह महीने नहीं चलेंगी OLA, सरकार ने लगाई रोक

Government has imposed Chandigarh Ola Van

Government has imposed Chandigarh Ola Van

Government has imposed Chandigarh Ola Van : चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में ओला कैब सेवा को बड़ा झटका लगा है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने ओला का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ओला प्लेटफॉर्म के जरिये शहर में कैब और बाइक टैक्सी नहीं चल सकेंगी।

लोग ओला के खिलाफ कर रहे थे शिकायतें

विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि कंपनी के खिलाफ लंबे समय से कई शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में ड्राइवरों के बीमा, ट्रेनिंग, किराया नियमों और अन्य जरूरी शर्तों का पालन नहीं करने की बात सामने आ रही थी। अधिकारियों की बात करें तो उनके अनुसार कंपनी को कई बार नोटिस भेजे गए और जवाब देने का मौका भी दिया गया, लेकिन तय समय के भीतर जरूरी जानकारी और रिपोर्ट जमा नहीं करवाई गई।

जांच में ये तथ्य आये सामने

जांच के दौरान ये भी पाया गया कि कंपनी ने अपना स्थानीय कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं दी गई। ट्रांसपोर्ट विभाग ने साफ कहा है कि अब कोई भी ड्राइवर ओला ऐप के जरिए सवारी नहीं उठा सकता। अगर कोई वाहन प्रतिबंध के बावजूद चलता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा और वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। इस फैसले का असर शहर के हजारों यात्रियों पर पड़ सकता है, जो रोजाना ओला कैब का इस्तेमाल करते हैं।

चालकों को रोजगार की चिंता

कई ड्राइवरों के सामने भी रोज़गार को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल अन्य अधिकृत कैब सेवाओं का इस्तेमाल करें, जिससे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। फिलहाल यह प्रतिबंध अगले छह महीने तक लागू रहेगा, हालांकि सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। ट्रांसपोर्ट विभाग की टीमें अब शहर में निगरानी रखेंगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेंगी।

Also Read :

 

Exit mobile version