Site icon Dainik Savera Times

सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए है प्रतिबद्ध : Amit Shah

Amit Shah

Amit Shah

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने यह भी कहा कि देश द्वारा अपनाई गई आतंकवाद के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है। गृह मंत्री ने यह बात राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन से पहले कही जिसका वह यहां उद्घाटन करेंगे।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार हमारे देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज नयी दिल्ली में एनआईए द्वारा आयोजित ‘तीसरे आतंकवाद विरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करूंगा और हमारे देश द्वारा अपनाई गई आतंकवाद के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के पीछे मोदी जी के दृष्टिकोण को स्पष्ट करूंगा।’’

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

Exit mobile version