Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार अस्थ्यायी अध्यापकों की भर्ती करने नहीं जा रही: CM Sukhu

April 27, 2023

सरकार अस्थ्यायी अध्यापकों की भर्ती करने नहीं जा रही: CM Sukhu

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कहा कि सरकार कहीं भी अस्थ्यायी अध्यापकों की भर्ती करने नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी नियुक्तियां होंगी, वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह समाचारपत्रों में पढ़ा कि प्रदेश सरकार शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक के जरिए शिक्षकों की नियुक्तियां करने जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि समाचारपत्रों में शिक्षक भर्ती के बारे में जो कुछ छपा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि बैकडोर नियुक्तियों की सरकार की कोई मंशा नहीं है और कमेटी को सिर्फ यह कहा गया है कि जहां शिक्षकों के पद खाली हैं, उनकी जानकारी जुटाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें