Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार उठा रही हर आवश्यक कदम : CM Revanth Reddy

March 8, 2024

महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार उठा रही हर आवश्यक कदम : CM Revanth Reddy

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को विकास के पथ पर आगे बढ़ा़ने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं शुरू की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रजा पालन (लोगों का शासन) के तहत महिलाओं का प्रतिनिधित्व और भागीदारी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री की इच्छा है कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर और अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार जल्द ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नए कार्यक्रम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सहायता के लिए और भी योजनाएं लागू करेगी। इस बीच राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं सदियों से महिलाओं को देवी व ‘शक्ति‘ के रूप में पूजती रही हैं। उन्होंने कहा, कि ‘हमें महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी होना चाहिए, जिन्होंने महिला आरक्षण विधेयक 2023 को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नारी शक्ति‘ को बढ़ावा मिला।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें