Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश के युवाओं के साथ सरकार : CM Mohan Yadav

February 4, 2025

मध्य प्रदेश के युवाओं के साथ सरकार : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार युवाओं के सपनों में रंग भरने के लिए संकल्पित है और युवा अपने लक्ष्यों को हासिल करें इसके लिए सरकार की ओर से अनेक उपक्रम किए जा रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं के साथ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, कि ‘हमारी सरकार युवा वर्ग के सपनों में रंग भरने के लिए संकल्पित है, इसी क्रम में 5 फरवरी बुधवार को हम अपने प्रावीण्य (मेधावी) विद्यार्थियाें को स्कूटर या स्कूटी देने जा रहे हैं। हम उम्मीद करेंगे यह प्रावीण्य छात्र अपनी योग्यता का लाभ लेंगे और अन्य छात्रों को प्रेरणा देंगे। इसलिए ऐसे सभी उपक्रम किए जा रहे हैं जिससे वे न केवल स्वयं उद्यमी बनें बल्कि अपने जीवन में आगे चलकर तय लक्ष्य को हासिल करें।‘

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियाें को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब सात हजार 900 विद्यार्थियाें को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जाएगी।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले सफल छात्रों को सरकार की योजना का लाभ मिलने का इंतजार था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें