Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंदे के लिए ‘वसूलीभाई’ की तरह काम कर रही है सरकार: राहुल

February 24, 2024

चंदे के लिए ‘वसूलीभाई’ की तरह काम कर रही है सरकार: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर चंदा पाने के लिए ‘वसूली भाई’ की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर कंपनियों को डराया धमकाया जा रहा है और उनसे चंदे कि वसूली की जा रही है।

गांधी ने कहा, “क्या आपको प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, बेल और बिजनेस लो’ योजना के बारे में पता है। देश में प्रधानमंत्री ‘वसूली भाई’ की तरह ईडी, आईटी और सीबीआई का दुरुपयोग कर ‘चंदे का धंधा’ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वसूली एजेंट बन चुकी एजेंसियों की जांच में फंसी 30 कंपनियों ने भाजपा को जांच के दौरान 335 करोड़ का चंदा दिया।”

उन्होंने कहा, “चंदे का धंधा इतनी बेशर्मी से चल रहा है कि मप्र की एक डिस्टिलरी के मालिकों ने बेल मिलते ही भाजपा को चंदा दिया। मित्र की कंपनी को बेईमानी से फायदा और बाकियों के लिए अलग कायदा, मोदी राज में भाजपा को दिया ‘अवैध चंदा’ और ‘इलेक्ट्रोल बॉन्ड’’ ही ‘कारोबार में आसानी’ की गारंटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें