Site icon Dainik Savera Times

अवैध जुआ, सट्टेबाजी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई; 300 वैबसाइट और एप्प ब्लॉक

नई दिल्ली: सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वैबसाइट के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत ऐसी 300 वैबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया ब्लॉक की गई वैबसाइट और एप्प ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी मंच, ऑनलाइन कैसीनो और सट्टा बाजारों की तरह काम करने वाले ‘बेटिंग एक्सचेंज’ से संबंधित हैं। सूत्रों ने बताया कि सट्टा/मटका जुआ नैटवर्क और ‘रियल-मनी’ कार्ड एवं कैसीनो गेम एप्प पर भी कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने बताया कि अब तक ऐसी लगभग 8,400 वैबसाइट को ब्लॉक किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश (लगभग 4,900) ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम’ पारित होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।

Exit mobile version