Site icon Dainik Savera Times

जलजमाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही सरकार: Atishi

नयी दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार मानसून के दौरान राजधानी में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। सुश्री आतिशी ने समीक्षा बैठक में आज अधिकारियों से कहा कि, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि दिल्ली के लोगों के लिए मानसून का मौसम परेशानी मुक्त हो। इसके लिए यह सभी विभागों को अब साथ मिलकर काम करने की जरुरत हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संसाधनों का कुशलता से प्रयोग हो और दिल्ली में कही भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो।”

Exit mobile version