Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खतरनाक और हानिकारक’…एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ वीडियो पर सरकार ने कही यह बात

November 6, 2023

‘खतरनाक और हानिकारक’…एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ वीडियो पर सरकार ने कही यह बात

नेशनल डेस्क: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Actress Rashmika Mandanna) के ‘डीपफेक’ वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का भी रिएक्शन आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गलत सूचनाओं के इन खतरनाक और हानिकारक रूपों से प्लेटफार्मों द्वारा निपटने की जरूरत है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

अप्रैल, 2023 में अधिसूचित IT नियमों को बताते हुए, मंत्री ने कहा, “यह प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है, सुनिश्चित करें कि किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और यह सुनिश्चित करें कि जब किसी उपयोगकर्ता या सरकार द्वारा रिपोर्ट की जाए, तो गलत सूचना को 36 घंटों में हटा दिया जाए। यदि प्लेटफार्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और IPC के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफ़ॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है। डीपफेक गलत सूचना का नवीनतम और उससे भी अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप है और प्लेटफ़ॉर्म द्वारा इससे निपटने की आवश्यकता है।”

केंद्रीय मंत्री का ट्वीट अभिषेक कुमार नाम के एक यूजर के जवाब में आया, जिन्होंने अभिनेत्री का वीडियो शेयर किया था और “देश में डीपफेक घटनाओं से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता” का आह्वान किया था। कुमार ने असल वीडियो भी शेयर किया और कहा कि, वीडियो ज़ारा पटेल का है और 9 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। पटेल एक ब्रिटिश-भारतीय लड़की है जिसके इंस्टाग्राम पर 415 हजार फॉलोअर्स हैं।

 

क्या है डीपफेक?

‘डीपफेक’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए वीडियो हैं जो वास्तविक लगते हैं। डीपफेक वीडियो में, व्यक्ति को किसी और जैसा दिखाने के लिए उसके शरीर या चेहरे को डिजिटल रूप से हेरफेर किया जाता है। रश्मिका मंदाना के साथ भी ऐसा ही हुआ। फेस उसका यूज किया गया है जबकि बॉडी किसी और की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें