Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदर्शनकारियों के साथ न्याय करें सरकार : Kamal Nath

August 28, 2023

प्रदर्शनकारियों के साथ न्याय करें सरकार : Kamal Nath

भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षकों के समर्थन में आते हुए कहा कि सरकार झूठी घोषणाओं के स्थान पर इस प्रकार प्रदर्शन के लिए मजबूर होने वालों के साथ न्याय करें। कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों के साथ पूरी सछ्वावना है।

उन्होंने कहा कि सरकार झूठी घोषणाओं के स्थान पर इन अभ्यर्थियों के साथ न्याय करें। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष आज बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षक नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यहां पुलिस बल भी मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें