Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विशेष सत्र का एजेंडा उपलब्ध कराए सरकार : Sonia Gandhi

September 6, 2023

विशेष सत्र का एजेंडा उपलब्ध कराए सरकार : Sonia Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने 18 सितंबर से शुरु होने वाले संसद के विशेष सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है और इस पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए सरकार से एजेंडा उपलब्ध कराने की मांग की है। श्रीमती गांधी ने कहा कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया है, लेकिन सरकार की तरफ से विपक्षी दलों को स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है कि आखिर किस वजह से सत्र को बुलाने की जरूरत पड़ी। इस सत्र में कौन से एजेंडे होंगे और कौन से विधेयक पारित किए जाने हैं।

विशेष सत्र के पांचों दिन सरकारी बिजनेस के लिए आवंटित किए गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने लिखा, हैं कि ‘‘आपने संसद का 18 सितम्बर से पांच दिन का एक विशेष सत्र बुलाया है। मैं आपको ध्यान दिलाना चाहती हूं कि यह विशेष सत्र अन्य राजनीतिक दलों के साथ किसी भी परामर्श के बिना बुलाया गया है। किसी भी विपक्षी दल को इसके आयोजन के कारण की जानकारी नहीं दी गई है और किसी के पास भी इसको लेकर कोई एजेंड उपलब्ध नहीं है। सरकारी दस्तावेज के जरिए विपक्ष को सत्र को लेकर सिर्फ इतनी जानकारी दी गई है कि ‘सरकारी कामकाज’ के लिए संसद के पांच दिन का सत्र बुलाया गया है।’’

श्रीमती गांधी ने कहा, कि ‘आम तौर पर विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों के नेताओं के साथ के एजेंडे की जरूरत को लेकर बातचीत होती है और आम सहमति बनाई जाती है। विशेष सत्र का एजेंडा भी पहले से तय होता है और सहमति बनाने की कोशिश होती है। पहली बार है कि कोई बैठक बुलाई जा रही है और एजेंडा तय नहीं है, न ही सहमति बनाने का प्रयास किया गया है।’’ कांग्रेस संसदीय दल की नेता ने कहा कि इसके बावजूद उनकी पार्टी संसद सत्र में हिस्सा लेगी और जनता से जुड़े मुद्दे उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान महंगाई, मणिपुर हिंसा, हरियाणा में हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें