Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतिरिक्त उत्पाद एवं कराधान आयुक्त धीरज गर्ग की अवैध संपत्ति मामले में बुलडोजर चलाए सरकार

February 19, 2023

अतिरिक्त उत्पाद एवं कराधान आयुक्त धीरज गर्ग की अवैध संपत्ति मामले में बुलडोजर चलाए सरकार

चंडीगढ़: जिस प्रकार अपाराधिक व्यक्तियों की संपत्तियों को तोडा जा रहा है उसी प्रकार भष्टाचार में शामिल लोगों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए सरकार। फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने बताया की मई 2022 में मामला मेरे सज्ञांन में आया था कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने ट्रांसपोर्टरों के 40/50 ट्रको को पकडा था जोकि टैक्स चौरी के मामले में लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत करके ट्रको को छोड दिया गया था।

विधायक नीरज शर्मा ने बताया की मई 2022 में उनके द्धारा तत्कालीन ईटीसी शेखर विद्यार्थी जी से लिखित में शिकायत की थी और उनके आदेश पर इस मामले पर स्पेशल कमेटी का गठन किया गया था और उसके बाद जब जांच हुई, लेकिन उसके बाद भी घपले पर घपले करने में कामयाब हो गए लेकिन प्रभु के यहां देर है अंधेर नहीं। अतिरिक्त उत्पाद एवं कराधान आयुक्त धीरज गर्ग की जांच में अभी तो 48 करोड रू की बेनामी संपत्ति मिली है जोकि रिश्वत से कमाई गई है और यह तो सिर्फ वह संपत्ति है जो रजिस्टर्ड है इसके इलावा कई सौ करोड़ की संपत्ति होगी जिसका अभी पता नहीं चला है। मामला कई हजार करोड़ का है क्योंकि यह पैसा तो वह है जो रिश्वत से कमाए गए लेकिन इसी रिश्वत लेने के कारण जो सरकार को राजस्व की हानि हुई है वह कई हजार करोड़ की है।

विधायक नीरज शर्मा की सरकार से मांग है कि जिस प्राकर नशे के करोबार में शामिल व्यक्तियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है उसी प्रकार अतिरिक्त उत्पाद एवं कराधान आयुक्त धीरज गर्ग जैसे गलत व्यक्तियों की संपत्ति पर भी बुलडोजर चलाए सरकार। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह मामला कई राज्यों से जुडा है इसलिए इस मामले को सरकार तुंरत प्रभाव से सीबीआई/ईडी को सौंपे ताकि पता चले सरकार के कितने राजस्व का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें