
जींद। (Haryana News) जुलाना में आढ़तियों ने सरकार के नए नियमों का विरोध किया है। इस विरोध में उन्होंने मंडी बंद रखने का ऐलान भी किया है। इस संबंध में जींद के जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों की एक बैठक हुई।
बैठक में सरकार की ओर से लागू नए नियमों का जमकर विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विरोध स्वरूप कल से मंडी बंद रखी जाएगी और फसलों की खरीद पूरी तरह से ठप रहेगी।
बैठक में पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इस बार सरकार की ओर से अनाज बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया है, जिसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया। उन्होंने आगे कहा कि मंडी को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही खोलने के आदेश भी पूरी तरह से गलत हैं।
किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल कटाई करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी फसल मंडी तक लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने इन आदेशों को तुगलकी फरमान” बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि सरकार के ये नियम उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन नियमों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इनेलो ने मंडी में खोला किसान कष्ट निवारण केंद्र इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भी किसानों के समर्थन में कदम उठाते हुए जुलाना की अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र की स्थापना की है।
इस दौरान इनेलो के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र रेढू भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी। बिजेंद्र रेढू ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नियम किसानों और आढ़तियों को परेशान करने वाले हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत इन फैसलों पर पुनर्विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इनेलो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी
Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...