Site icon Dainik Savera Times

दो लाख गांवों में जाएगी भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करने जा रहा है जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता एक माह में देश के दो लाख से अधिक गांवों में जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास के कार्य के प्रचार के साथ उनकी आकांक्षा भी जानेंगे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने यहाँ संवाददाताओं से कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल स्थित मां शाकंभरी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रैक्टर, हल के पूजन के बाद प्रारंभ होगा। श्री चाहर ने कहा कि श्री नड्डा तत्पश्चात मजदूरों एवं किसानों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे और भूतपूर्व सैनिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।

Exit mobile version