Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा महागठबंधन, नीतीश की जरूरत नहीं : Rahul Gandhi

January 31, 2024

बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा महागठबंधन, नीतीश की जरूरत नहीं : Rahul Gandhi

सवेरा न्यूज; पूर्णिया : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि ‘महागठबंधन’ बिहार में सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेगा और गठबंधन को इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘कोई जरूरत नहीं’ है। अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्र के क्रम में पूíणया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने बार-बार पाला बदलने के लिए कुमार पर कटाक्ष भी किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कुमार के अचानक पाला बदलकर महाठगबंधन से भाजपा नीत एनडीए में चले जाने पर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘थोड़ा-सा दवाब पड़ता है और (वह) यूटर्न ले लेते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘महागठबंधन बिहार में सामाजिक न्याय के लिए लड़ेगा।

हमें उसके लिए नीतीश कुमार की आवश्यकता नहीं है, हमें उनकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।’ कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें राजद और वामपंथी दल भी शामिल हैं। गांधी ने यह भी कहा कि दलितों और पिछड़े वर्गो को देश के सभी क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। कांग्रेस सांसद गांधी ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे देश को दलितों, ओबीसी, आदिवासियों और अन्य लोगों की सटीक जनसंख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता है।’


मणिपुर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह ‘गृह युद्ध के माहौल’ का अनुभव कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक जातीय संघर्षग्रस्त इस राज्य का दौरा नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पूर्णिया नहीं पहुंच सके और उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से रैली को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने कहा कि दृश्यता कम होने के कारण उनका (खरगे का) विमान पूर्णिया हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सका। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाकपा माले 28 पार्टी के विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें