Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

दिव्य ज्योति संस्थान के जी-20 वेदांतिक मॉडल का भव्य शुभारंभ

नयी दिल्ली: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में गुरुवार को यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नारंगी वस्त्र पहने संगठन के संन्यासियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के ‘वेदांतिक जी-20 मॉडल’ का भव्य शुभारंभ किया। इस मॉडल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जी-20 एजेंडे के उद्देश्यों को संबोधित करना है। इसमें श्री कृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले नृत्यों का प्रदर्शन किया गया और विद्वान स्वामी और साध्वी ने कृष्ण तत्व की व्याख्या की।

Exit mobile version