ग्रेटर नोएडा : बाढ़ में डूबी ओला के यार्ड में खड़ी हैं 350 कारें, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों में घुसा पानी

ग्रेटर नोएडा:  यमुना के बाद हिंडन नदी भी अपने उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव होने लगा है। इसी वजह से ग्रेटर नोएडा के एक यार्ड में खड़ी करीब 350 गाड़ियां पानी में डूब गईं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्रन्तर्गत पुराना सुतियाना गांव जो हिंडन.

ग्रेटर नोएडा:  यमुना के बाद हिंडन नदी भी अपने उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव होने लगा है। इसी वजह से ग्रेटर नोएडा के एक यार्ड में खड़ी करीब 350 गाड़ियां पानी में डूब गईं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्रन्तर्गत पुराना सुतियाना गांव जो हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में है। वहां ओला कंपनी की कार का एक डंप यार्ड है, जो कोरोना के समय की रिकवरी गाड़ियां या जो खराब हुईं, उन गाड़ियों को रखा जाता है। इन गाड़ियों की संख्या लगभग 350 है। यह डंप यार्ड सतपाल नामक व्यक्ति की जमीन पर बना है। डंप यार्ड के चारो ओर बाउंड्री वॉल है, जिसका केयर टेकर दिनेश यादव है। उसने अवगत कराया कि यह पुरानी तथा कोरोना के रिकवरी के समय की गाडियां हैं। ये गाड़ियां फिलहाल बंद पड़ी हैं और डंप यार्ड में खड़ी हैं। पानी भरने की जानकारी ओला कंपनी के उच्च स्तरीय प्रबंधन को बताया गया था और पुलिस द्वारा संबंधित को हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत यार्ड खाली के संबंध में नोटिस दिया गया था।

ओला कंपनी के प्रबंधन के सदस्यों से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। हिंडन नदी लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई है। लगातार निचले क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों और आसपास बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक हिंडन का जलस्तर ज्यादा बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी सुतयाना गांव के पास बने हुए एक यार्ड में घुस गया। झारखंड में 14 जिलों के उपायुक्तों का तबादला रांची, 25 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने मंगलवार को 14 जिलों के डीसी (उपायुक्त) बदल दिए हैं। कार्मकि विभाग की ओर से देर शाम इनके तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त पलामू के पद पर पदस्थापित ए. दोडडे को दुमका जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त दुमका के पद पर पदस्थापित रवि शंकर शुक्ला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला खरसावां जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। उप विकास आयुक्त जिला परिषद गिरिडीह के पद पर पदस्थापित शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरनवाल को अगले आदेश तक पाकुड़ जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया।

झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को सिमडेगा जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। खूंटी उपायुक्त के पद पर पदस्थापित शशि रंजन को पलामू जिला का दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। पाकुड़ उपायुक्त के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को धनबाद जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। उत्पाद आयुक्त झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित करण सत्यार्थी को गुमला जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित मेघा भारद्वाज को कोडरमा जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। निदेशक कृषि झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित चंदन कुमार को अगले आदेश तक रामगढ़ जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव पर्यटन युवा कार्य विभाग के पद पर पदस्थापित हिमांशु मोहन को लातेहार जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्र को खूंटी जिले का उपायुक्त बनाया गया।

 

 

- विज्ञापन -

Latest News