Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा : छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने दी जान, परिजनों कराया मामला दर्ज, पोक्सो में हुई एफआईआर

September 15, 2023

ग्रेटर नोएडा : छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने दी जान, परिजनों कराया मामला दर्ज, पोक्सो में हुई एफआईआर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे लगातार परेशान किया, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामला जेवर के जहांगीरपुर गांव का है। परिजनों का आरोप है कि लड़के ने छेड़खानी की और लड़की का मोबाइल नंबर मांगा था।

पुलिस के मुताबिक, लड़का और लड़की पहले से संपर्क में थे। थाना जेवर पर पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया कि ’बुधवार की रात करीब 12.30 बजे जहांगीरपुर निवासी बादल पुत्र नरेश मीणा मेरे घर पर आया था। उसने मेरे बहन से मोबाइल नंबर मांगा था और छेड़खानी भी की थी।’ तहरीर के आधार पर भादवि की धारा 354 और 7/8 के तहत अपराध संख्या 256/23 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जब पीड़िता का पिता व भाई थाने पर मुकदमा लिखवा रहे थे, तभी सूचना मिली कि पीड़िता ने घर में कपड़ा टांगने वाले हुक से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के शव का पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम डॉक्टर के पैनल से कराया जा रहा है। घटना की गहनता से जांच की गई तो प्रकाश में आया कि मृतका लड़की व लड़का पूर्व से परिचित थे एवं संपर्क में थे। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें