Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलेक्ट्रॉनिक्स चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, हादसे में दो फायरफाइटर्स की मौत, 3 घायल

August 4, 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, हादसे में दो फायरफाइटर्स की मौत, 3 घायल

Greater noida fire incident: ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसमें दो फायरफाइटर्स की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ये जानकारी पुलिस ने दी।

DCP सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “कल रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स चिप बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान, बिल्डिंग की एक दीवार और लोहे का बीम गिर गया, जिससे फायर ब्रिगेड के जवान तीर्थपाल सिंह और रोहित यादव की मौत हो गई। इस घटना में फायर सर्विस के तीन जवान घायल हो गए।”

घायल जवानों की हालत स्थिर
पुलिस ने बताया कि बाकी तीन घायल जवानों की हालत स्थिर है।

SDRF की टीम मौके पर पहुंची
पुलिस अधिकारी और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर मौजूद है, और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें