Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा : सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली, अगले दिन हुई मौत, पुलिस कई एंगल पर जांच में जुटी

August 1, 2023

ग्रेटर नोएडा : सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली, अगले दिन हुई मौत, पुलिस कई एंगल पर जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा: रविवार देर रात एक सब्जी विक्रेता जब अपने काम से वापस जा रहा था, तो उसे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसकी सोमवार शाम को मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने बताया था कि कोई भी लूट की घटना नहीं हुई है। सब्जी विक्रेता की मौत के बाद अब पुलिस कई एंगल पर जांच में जुटी है। पुलिस ने जानकारी दी है की 30 जुलाई को थाना कासना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सब्जी विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिम्स अस्पताल भेजा गया जहां उनकी इलाज के दौरान आज मृत्यु हो गई।

पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना कासना में रविवार को ही अभियोग दर्ज किया गया था। आज अभियोग को 302 आईपीसी में बदल दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्वलिांस, मैनुअल इंटेलिजेंस व परिजनों से जानकारी ली जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस कई अलग एंगल पर जांच में जुटी हुई है कि जब लूट नहीं हुई तो गोली क्यों मारी गई और साथ ही साथ क्या सब्जी विक्रेता की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी थी या फिर जिन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया वह अपने खरीदे औजार को कहीं चेक तो नहीं कर रहे थे। पुलिस इन्हीं एंगल पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें