Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज हवा और बारिश से रनवे पर दौड़ने लगा ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड, तीन खड़े विमानों को हुआ नुकसान

June 8, 2026

तेज हवा और बारिश से रनवे पर दौड़ने लगा ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड, तीन खड़े विमानों को हुआ नुकसान

नेशनल डेस्क: तेज हवा और बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड तीन खड़े विमानों से टकरा गया, जिससे विमानों को नुकसान पहुंचा है, जिनकी अब मुरम्मत की जा रही है।

यह हादसा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल दो के पास बनी पार्किंग बे में हुआ। रविवार शाम करीब 4.40 बजे तेज हवाओं से ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड एयर इंडिया के तीन खड़े विमानों से टकरा गया।

घटना के समय पार्किंग बे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। क्षतिग्रस्त विमान तुरंत वहां से हटा दिए गए। इससे एयर इंडिया के उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। हादसे के समय एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रनवे पर तेज हवा और बारिश हो रही है। तभी अचानक तेज हवा से ग्राउंड सपोर्ट स्टैंड दौड़ने लगता है, जिसके पीछे एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ भी उसके पीछे दौड़ने लगता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें