Site icon Dainik Savera Times

21 दिसंबर को जैसलमेर में होगी जीएसटी परिषद की बैठक

जैसलमेर: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की महत्वपूर्ण 55वीं बैठक 21 दिसम्बर को विख्यात पर्यटन स्थल राजस्थान में जैसलमेर में आयोजित हो रही है।

आधिकारिक सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार ‘जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक 21 दिसम्बर, 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित होगी।’ इसकी व्यापक तैयारियां शुरू हो गयी हैं। शहर के एक पांच सितारा होटल में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री और अन्य राज्यों के वित्तमंत्रियों के आने की संभावना है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।

Exit mobile version